फिल्म सिटी अहमदाबाद में 23 को देश
की विभूतियां सरदार बल्लभभाई पटेल अवार्ड से सम्मानित होंगी -- रघुराज प्रताप सिंह
दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस
(रघुबीर
सिंह
गाड़ेगांवलिया)
l अहमदाबाद। आगामी
23 मई को भामसारा रोड, कानोतार,
बावला बागोदरा हाईवे स्थित ओम अहमदाबाद फिल्म
सिटी के सभा मंडप
में देश की विभिन्न क्षेत्रों
की जानी-मानी विभूतियों को पीपलमैन फाउन्डेशन
द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया
जायेगा। इस अवसर पर
पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह, पद्मश्री श्री जितेन्द्र सिंह शंटी, एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर
पी. बी. शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, ख्यात पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राष्ट्ररत्न
से सम्मानित श्री ज्ञानेंद्र रावत, वर्ल्ड पीस इंस्टीट्यूट यूनाइटेड नेशंस के एम्बेसेडर श्री
परविन्दर सिंह,कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के वाइस चांसलर
डा० संजीव शर्मा, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस
प्रेसीडेंट प्रो० पी.के.राजपूत,
राष्ट्रवादी चिंतक श्री अविनाश जायसवाल आदि विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति विशेष
रूप से उल्लेखनीय रहेगी।
सम्मान
समारोह के आयोजक एवं
पीपलमैन के नाम से
विख्यात डा० रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि
यह गरिमामयी समारोह राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा,शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रशासन, चिकित्सा, आध्यात्म, उद्योग एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में
उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाली राष्ट्रीय ख्याति की विभूतियों को
समर्पित होगा। इस अवसर पर
पूर्व वायुसेना अधिकारी कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निबाहने वाले डा० संजीव कुमार गोयल, राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी के प्रवक्ता व
प्रख्यात प्रकृति प्रेमी लेखक डा० शंभू प्रसाद नौटियाल उत्तरकाशी, शिक्षाविद, गिफ्ट अध्यक्ष एवं विश्व जल परिषद के
सदस्य डा० जगदीश चौधरी बल्लभगढ़, एस्रो के निदेशक, पर्यावरणविद
एवं विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के प्रणेता और
पर्यावरण के क्षेत्र में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जानी-मानी
शख्सियत ख्यातनामा जे पी अवार्ड
से सम्मानित डा० संजय राणा बागपत, जाने-माने व्यवसायी एवं देश के 50 से अधिक शहरों
में वृक्षारोपण की अलख जगाने
वाले पर्यावरणविद डा० प्रशांत सिन्हा बिहार, उ० प्र०राज्य उत्कृष्ट
शिक्षक सम्मान से सम्मानित एवं
छात्राओं के शैक्षणिक एवं
खेलों के विकास में
प्रभावी भूमिका के लिए अनेकों
सम्मान से सम्मानित श्री
रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्राचार्या डा०नीतू
यादव, ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर,
प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख, भारतीय
झोला क्वीन के नाम से
विख्यात डा० अनुभा पुंढीर देहरादून, पुलिस अधिकारी डा० सुनील बाकोलिया नयी दिल्ली, संत श्री डा० सौरभ पांडेय, डा० भगवान दास गुप्ता पंजाब, लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव श्री
अभय सिन्हा फरीदाबाद, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा एवं खेल की उदीयमान युवा
प्रतिभाओं के उत्थान व
विकास को समर्पित, जिले
में ऐतिहासिक पुस्तक महोत्सव के आयोजक तथा
उत्तर प्रदेश के 112 साल पुराने एटा के राजकीय इंटर
कॉलेज के जीर्णोद्धार अभियान
में लगे श्री संजीव कुमार यादव ए.आर.एम.मैनपुरी,
एलपीएस विकास संस्थान के प्रमुख, सामाजिक
कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद श्री रामभरोस मीणा अलवर, श्री आनंद सिंह पटेल चित्रकूट, ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं एडीपीआरओ श्री नरेन्द्र सिंह एटा, पर्यावरण संघर्ष समिति बीकानेर के संयोजक, सामाजिक
कार्यकर्ता एवं जाने-माने पर्यावरण प्रेमी श्री रामगोपाल विश्नोई, नयी दिल्ली से श्री गोविंद
त्रिपाठी तथा चित्रकूट से डा० संदीप
रिछारिया सहित देश की अनेकों प्रतिष्ठित
विभूतियां सम्मानित होंगीं।
डॉ.
रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि
“सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड” केवल एक सम्मान नहीं,
बल्कि राष्ट्र सेवा, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन
की भावना को आगे बढ़ाने
का एक राष्ट्रीय अभियान
है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में
देश-विदेश से सामाजिक, शैक्षणिक,
प्रशासनिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां
भाग लेंगी।
ओम
अहमदाबाद फिल्म सिटी में आयोजित यह समारोह राष्ट्रीय
एकता, सेवा और प्रेरणा का
ऐतिहासिक मंच बनेगा, जहां देश के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों
को सम्मानित कर नई पीढ़ी
को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित
किया जाएगा।

0 Comments